टोयोटा किर्लोस्कर के बिदाड़ी संयंत्र में कामकाज फिर ठप

टोयोटा किर्लोस्कर के बिदाड़ी संयंत्र में कामकाज फिर ठप

टोयोटा किर्लोस्कर के बिदाड़ी संयंत्र में कामकाज फिर ठप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 24, 2020 2:59 pm IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कर्नाटक स्थित बिदाड़ी संयंत्र में कामकाज फिर से ठप हो गया। पिछले हफ्ते ही इस संयंत्र में कामकाज आंशिक तौर पर शुरू हो पाया था।

कर्नाटक सरकार के निर्देश पर कंपनी ने बिदाड़ी में अपने दो संयंत्र में 19 नवंबर से दोबारा कामकाज शुरू करने का निर्णय किया था। एक श्रमिक के निलंबन के विरोध में कंपनी के अन्य श्रमिक उसके कारखाने में ही हड़ताल पर बैठ गए थे। इसके चलते कंपनी के प्रबंधन ने 10 नवंबर को संयंत्र में कामकाज बंद कर दिया था।

टोयोटा किर्लोस्कर ने एक बयान में कहा कि उसके प्रबंधन के संयंत्र में तालाबंदी खत्म करने बाद भी कुछ ही श्रमिक अपनी पाली के अनुरूप काम पर लौटे। जबकि अभी भी बड़ी संख्या में श्रमिक अवैध तौर पर हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

इसके चलते कंपनी ने अपने बिदाड़ी संयंत्र में 23 नवंबर से फिर से तालाबंदी कर दी है।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में