एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार में टीपीजी का राइज फंड 20 करोड़ डॉलर निवेश करेगा

एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार में टीपीजी का राइज फंड 20 करोड़ डॉलर निवेश करेगा

एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार में टीपीजी का राइज फंड 20 करोड़ डॉलर निवेश करेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 18, 2021 12:08 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) एयरटेल ने गुरुवार को बताया कि निवेश कंपनी आरपीजी का राइज फंड एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार – एयरटेल मोबाइल कॉमर्स बीवी में 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,450 करोड़ रुपये) निवेश करेगा।

सौदे के लिए इस कारोबार का कुल मूल्यांकन 2.65 अरब डॉलर आंका गया है और अनुमान है कि इससे राइज फंड को कंपनी में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

एयरटेल मोबाइल कॉमर्स (एएमसी) बीवी एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी परिचालन की होल्डिंग कंपनी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह निवेश दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 15 करोड़ डॉलर और दूसरे चरण में पांच करोड़ डॉलर निवेश किए जाएंगे।

बयान में कहा गया कि एयरटेल अफ्रीका समूह एयरटेल मनी में अन्य संभावित अल्पांश निवेश की तलाश भी कर रहा है।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में