नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी त्सुयो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड को कर्नाटक सरकार से राज्य के हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में 250 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक वाहन ‘पावरट्रेन’ विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी ने बयान में कहा कि प्रस्तावित संयंत्र 20 एकड़ में फैला होगा और इसके लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
त्सुयो मैन्युफैक्चरिंग के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय कुमार ने कहा, ‘‘आधुनिक विनिर्माण, एकीकृत ढांचे और प्रणाली स्तर की इंजीनियरिंग क्षमताओं के साथ यह निवेश हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए उच्च-शक्ति, हाई-वोल्टेज के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन समाधान देने में मदद करेगा।’’
भाषा योगेश अजय
अजय