Raipur News/image Credit: IBC24.in
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रामकृष्ण केयर अस्पताल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां तीन युवक सेप्टिक टैंक गिर गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने का मामला सामने आते ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। (Raipur News) वहीं इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, रायपुर के सिमरन सिटी निवासी गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार नामक तीन युवकों को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए बुलाया गया था। सफाई के दौरान तीनों युवक सेप्टिक टैंक में गिर गए। खबर मिलते ही अस्पताल प्रबंधन की टीम (Raipur News) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। तीनों युवकों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकालकर ICU में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक का इलाज गंभीर हालत में जारी है।
युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि, तीनों युवकों की मौत हो चुकी है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस बात को छिपा रहा है। इस हादसे के बाद से तीनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में तीनों युवकों के परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।
इन्हे भी पढ़ें:-