कारोबार विस्तार के लिए एसबीआई ने टियर-2 बॉन्ड से 6,051 करोड़ रुपये जुटाए

Ads

कारोबार विस्तार के लिए एसबीआई ने टियर-2 बॉन्ड से 6,051 करोड़ रुपये जुटाए

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 10:19 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बासेल-तीन अनुपालन वाले टियर-2 बॉन्ड के दूसरे इश्यू के जरिये 6,051 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये बॉन्ड 7.05 प्रतिशत की वार्षिक कूपन दर जारी किए गए हैं।

बैंक ने कहा कि जुटाई गई राशि का उपयोग उसके कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा।

बैंक के बयान के अनुसार, ये बॉन्ड 10 साल की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।

एसबीआई ने बताया कि इस इश्यू को 5,000 करोड़ रुपये के मूल आकार के मुकाबले लगभग दो गुना बोलियों के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

बैंक ने बताया कि कुल 47 बोलियां प्राप्त हुईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विभिन्न प्रकार के पात्र संस्थागत निवेशकों ने इसमें भाग लिया।

बैंक ने बताया कि निवेशकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए 7.05 प्रतिशत की वार्षिक कूपन दर पर 6,051 करोड़ रुपये स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है।

भाषा योगेश अजय

अजय