Burhanpur Crime News: एक तरफा प्रेम में पागल युवक ने 23 वर्षीय युवती के साथ कर दिया खौफनाक कांड, बहन के सामने ही दिया वारदात को अंजाम, और फिर…

Ads

Burhanpur Crime News: बुरहानपुर जिले में दिनदहाड़े एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Burhanpur Crime News/Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • बुरहानपुर जिले में दिनदहाड़े एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
  • एक तरफा प्रेम में पड़े युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Burhanpur Crime News: बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, बुरहानपुर के गणपति थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा इलाके में स्थित राजकुमार फर्नीचर के संचालक अर्जुन सुगंधि ने 23 वर्षीय निकिता नाम की युवती पर दुकान के (Burhanpur Crime News) बाहर चाकू से हमला कर दिया। जिससे निकिता की मौत हो गई हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से निकिता को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त मृतिका की बहन स्नेहा भी उसके साथ मौजूद थी।

बहन ने बताई आंखो देखी कहानी

स्नेहा के अनुसार, निकिता पिछले दो वर्षों से उसी फर्नीचर दुकान पर डिजाइनिंग का काम करती थी। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक के बड़े भाई निकिता को पसंद करता था, लेकिन निकिता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी कारण निकिता ने तीन दिन पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि आज दुकान संचालक ने निकिता को दुकान पर (Burhanpur Crime News)  बुलाया, जहां पहले उसके साथ मारपीट की गई, मामला इतना बढ़ गया की आरोपी अर्जुन ने निकिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे निकिता की मौत हो गई।

लोगों ने किया प्रदर्शन

Burhanpur Crime News:  फिलहाल गणपति थाना पुलिस ने आरोपी अर्जुन सुगंधि को हिरासत मे लिया है, वहीं दूसरी और सिंधीपुरा गेट (Burhanpur Crime News)  पर शव को एम्बुलेंस से लाया गया वैसे ही लोगो ने रोक दिया लोगो की मांग थी कि आरोपी के घर और दुकान पर बुलडोजर की कार्यवाही की जावे मोके पर मौजूद एडिशनल एसपी और तहसीलदार ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब कई जाकर शव को घर पर लेकर गए।

इन्हे भी पढ़ें:-