टीवी टुडे नेटवर्क का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत घटकर 5.85 करोड़ रुपये पर

टीवी टुडे नेटवर्क का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत घटकर 5.85 करोड़ रुपये पर

टीवी टुडे नेटवर्क का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत घटकर 5.85 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 16, 2023 / 05:05 pm IST
Published Date: May 16, 2023 5:05 pm IST

नई दिल्ली, 16 मई (भाषा) टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 83.6 प्रतिशत घटकर 5.85 करोड़ रुपये रह गया है।

टीवी टुडे नेटवर्क ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। जनवरी-मार्च, 2022 में कंपनी का शुद्ध लाभ 35.69 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10.36 प्रतिशत घटकर 271.14 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 242.26 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में टेलीविजन और अन्य मीडिया परिचालन से आय 213.25 करोड़ रुपये और रेडियो प्रसारण से आय 3.89 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 60 प्रतिशत के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जो पांच रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्रति शेयर तीन रुपये होगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में