नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी की कुल वाहन बिक्री जुलाई महीने में चार प्रतिशत बढ़कर 3,25,977 इकाई रही। कंपनी में मंगलवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने जुलाई, 2022 में 3,14,639 वाहन बेचे थे।
टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि जुलाई में कुल दोपहिया वाहन बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,12,307 इकाई रही, जबकि जुलाई, 2022 में यह 2,99,658 इकाई रही थी।
कंपनी ने कहा कि घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,35,230 इकाई रही, जो जुलाई, 2022 में 2,01,942 इकाई थी।
भाषा अनुराग रमण
रमण