ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में नवंबर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में नवंबर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में नवंबर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि
Modified Date: January 13, 2023 / 04:37 pm IST
Published Date: January 13, 2023 4:37 pm IST

लंदन, 13 जनवरी (एपी) ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में पिछले साल नवंबर में अप्रत्याशित रूप से 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसका कारण सेवा क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने शुक्रवार को कहा कि देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) पिछले महीने से 0.1 प्रतिशत बढ़ गई। इन आंकड़ों ने आर्थिक विशेषज्ञों के उन अनुमानों को खारिज कर दिया, जिनमें अर्थव्यस्था में 0.2 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया था।

ओएनएस ने कहा कि अपेक्षा से बेहतर आंकड़ों के बावजूद मासिक जीडीपी का अनुमान सावधानी से करना चाहिए क्योंकि वे तिमाही आंकड़ों से ज्यादा अस्थिर होते हैं।

आर्थिक विशेषज्ञ अगले माह आने वाले चौथी तिमाही के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे पता चलेगा कि क्या ब्रिटिश अर्थव्यवस्था लगातार दूसरी तिमाही में मंद पड़ेगी।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि नवंबर में प्रशासनिक एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े क्षेत्र में दो प्रतिशत जबकि रोजगार से संबंधित सेवा क्षेत्रों में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है।

एपी अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में