ब्रिटेन में मुद्रास्फीति मार्च में लगातार सातवें महीने 10 प्रतिशत से ऊपर

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति मार्च में लगातार सातवें महीने 10 प्रतिशत से ऊपर

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति मार्च में लगातार सातवें महीने 10 प्रतिशत से ऊपर
Modified Date: April 19, 2023 / 01:38 pm IST
Published Date: April 19, 2023 1:38 pm IST

लंदन, 19 अप्रैल (एपी) खाने-पीने का सामान महंगा होने से ब्रिटेन में मुद्रास्फीति मार्च में लगातार सातवें महीने 10 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। देश में खाद्य वस्तुओं के दाम पिछले महीने 45 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़े हैं। मुद्रास्फीति ऊंची होने की वजह से देश में जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है जिसके चलते सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को कहा कि फरवरी में खाद्य वस्तुओं के दाम 19.2 प्रतिशत बढ़े हैं। यह अगस्त, 1977 के बाद खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल है।

कुल मिलाकर मार्च में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति पिछले महीने की तुलना में मामूली घटकर 10.1 प्रतिशत रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से कुल महंगाई कम हुई है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने मार्च में महंगाई दर 9.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

एपी अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में