Unhappy Leave News: ऑफिस जाने का मन नहीं? अब बॉस को बहाना देने की जरूरत नहीं! यहां शुरू हुई Unhappy Leave, मिलेगी 10 दिन की छुट्टी और सैलरी भी

Ads

Unhappy Leave News: कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चीन की रिटेल कंपनी Pang Dong Lai ने एक अनोखी छुट्टी नीति शुरू की है। Unhappy Leave के तहत कर्मचारी साल में 10 दिन छु्ट्टी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 01:47 PM IST

(Unhappy Leave News/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • चीन की Pang Dong Lai ने ‘Unhappy Leave’ शुरू की।
  • कर्मचारी साल में 10 दिन तक छुट्टी ले सकते हैं।
  • इस छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी नहीं है।

Unhappy Leave News: दरअसल, चीन की रिटेल कंपनी Pang Dong Lai अपनी अनोखी छुट्टी नीति को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने कर्मचारियों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए Unhappy Leave की शुरुआत की है। इस पॉ़लिसी के तहत अगर कोई कर्मचारी तनाव, थकान या खराब मूड महसूस कर रहा है तो वह साल में 10 दिन (Unhappy Leave News) तक छुट्टी ले सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस छुट्टी के लिए कर्मचारी को अपनी परेशानी का कारण बताने या मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी।

छुट्टी के दौरान सैलरी नहीं कटेगी

कंपनी की इस नीति की सबसे खास बात यह है कि Unhappy Leave पूरी तरह (Unhappy Leave News) पेड लीव होगी। यानी छुट्टी लेने पर कर्मचारी की सैलरी में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन यू डोंगलाई का मानना है कि किसी कर्मचारी को नाखुश या मानसिक दबाव में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, मैनेजर भी कर्मचारी की इस छुट्टी की मांग को खारिज नहीं कर सकते। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को जरूरत के समय आराम और खुद को संभालने का मौका देना है।

मानसिक सेहत को महत्व दिया जा रहा

कंपनी का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। लगातार काम का दबाव, तनाव और बर्नआउट कर्मचारियों की कार्यक्षमता और निजी जीवन दोनों पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में कंपनी चाहती है कि कर्मचारी जरूरत पड़ने पर कुछ समय काम से दूर रहकर आराम करें और बेहतर महसूस होने के बाद वापस काम पर लौटें। कंपनी के मुताबिक, स्वस्थ और खुश कर्मचारी लंबे समय में बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।

कर्मचारी खुश नहीं, तो आराम करने का अधिकार

इस अनोखी पॉलिसी पर आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह पहल (Unhappy Leave News) इस सोच को सामने रखती है कि अगर कर्मचारी खुश नहीं हैं तो उन्हें कुछ समय आराम करने का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या भारतीय कंपनियों को भी कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और बर्नआउट को कम करने के लिए ऐसी नीतियों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर चर्चा की जरूरत बताई कि कंपनियां ऐसा माहौल कैसे बनाएं, जहां कर्मचारी खुश और बेहतर मानसिक स्थिति के साथ काम कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें:

Unhappy Leave क्या है?

यह ऐसी छुट्टी है, जिसे कर्मचारी खराब मूड, मानसिक तनाव या थकान महसूस होने पर ले सकता है।

Unhappy Leave के तहत कितने दिन की छुट्टी मिलेगी?

कर्मचारी हर साल अधिकतम 10 दिन की Unhappy Leave ले सकते हैं।

क्या इस छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा?

नहीं, कर्मचारी को मेडिकल सर्टिफिकेट या अपनी परेशानी का कारण बताने की जरूरत नहीं है।

क्या Unhappy Leave के दौरान सैलरी कटेगी?

नहीं, यह पेड लीव है, इसलिए छुट्टी लेने पर कर्मचारी की सैलरी में कटौती नहीं होगी।