केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त विधेयक, 2023 के संशोधन को पिछली तिथि से मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त विधेयक, 2023 के संशोधन को पिछली तिथि से मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वित्त विधेयक, 2023 में किये गये संशोधनों को पिछली तिथि से मंजूरी दे दी। इस विधेयक को पिछले महीने संसद से मंजूरी मिली थी।
सूत्रों ने कहा, “मंत्रिमंडल ने 27 मार्च को राज्ससभा में पेश वित्त विधेयक में संशोधनों को मंजूरी दे दी है।”
उन्होंने कहा कि संशोधनों में वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की बिक्री पर लगने वाले प्रतिभूति सौदा कर (एसटीटी) की दर के संदर्भ में आंकड़े में सुधार शामिल है।
संसद ने संशोधित वित्त विधेयक को 27 मार्च को पारित किया गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक में 64 आधिकारिक संशोधन पेश किये थे। वित्त विधेयक एक फरवरी को बजट प्रस्तावों के साथ संसद में पेश किया गया था।
भाषा अनुराग रमण
रमण

Facebook


