कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए समुन्नति ने अमेरिका की प्लाज्मा वाटर्स के साथ साझेदारी की

कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए समुन्नति ने अमेरिका की प्लाज्मा वाटर्स के साथ साझेदारी की

कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए समुन्नति ने अमेरिका की प्लाज्मा वाटर्स के साथ साझेदारी की
Modified Date: December 13, 2022 / 09:07 pm IST
Published Date: December 13, 2022 9:07 pm IST

चेन्नई, 13 दिसंबर (भाषा) समुन्नति एग्रो सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कृषि उत्पादकता में सुधार के उद्देश्य से जल प्रौद्योगिकी कंपनी प्लाज्मा वाटर्स के साथ समझौते किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समझौते के अनुसार, समुन्नति टिकाऊ कृषि उत्पादन में सुधार के लिए किसानों और अन्य कृषि उद्यमों को जल प्रौद्योगिकी को लागू करने में प्रशिक्षित करेगी।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति और मांग के बीच की खाई बढ़ने के कारण तत्काल और प्रभावी उपयोग के लिए अभिनव समाधान खोजने की आवश्यकता बढ़ रही है।

बयान में कहा गया है कि वर्ष 2050 तक, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन में 70 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता है।

समुन्नति के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिल कुमार एसजी ने कहा, ‘‘खेती में विश्व स्तरीय तकनीक लाना भारतीय कृषि क्षेत्र की पूरी क्षमता हासिल करने के लिए जरूरी है। इस संदर्भ में, हम भारत में कृषि क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की जल प्रौद्योगिकी लाने के लिए प्लाज्मा वाटर्स के साथ साझेदारी कर खुश हैं।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में