वीओसी बंदरगाह ने पोत परिवहन कंटेनर के लिए 90,000 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था की

Ads

वीओसी बंदरगाह ने पोत परिवहन कंटेनर के लिए 90,000 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था की

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 03:46 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 03:46 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच वी ओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह प्राधिकरण ने पोत परिवहन कंपनियों के कंटेनर रखने के लिए 90,000 वर्ग मीटर अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था की है। वीओसी बंदरगाह प्राधिकरण के चेयरमैन सुशांत कुमार पुरोहित ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जहाज निर्माण और जहाज पुनर्चक्रण पर प्रमुख औद्योगिक निकाय ‘पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के इतर संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बात कही।

कंटेनर के मार्ग परिवर्तन से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों पर पुरोहित ने कहा, ‘‘हमने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई है, जहां वे निर्धारित समयसीमा के उपरांत भी अपना माल सुरक्षित रख सकते हैं।’’

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में बंदरगाह पर परिचालन और कारोबार प्रभावित नहीं हुआ है, इसलिए यह भूमि अभी अप्रयुक्त है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रमुख बंदरगाह पोत परिवहन मंत्रालय, टर्मिनल संचालकों तथा पोत परिवहन कंपनियों के संपर्क में हैं।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित वी ओ चिदंबरनार बंदरगाह भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।

भाषा सुमित अजय

अजय