कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिराव(ट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिराव(ट

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 10:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 70 पैसे की गिरावट के साथ 195.35 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 70 पैसे यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 195.35 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,295 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश