कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 23, 2021 9:55 am IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 20 रुपये की गिरावट के साथ 7,138 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपये अथवा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,138 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 6,740 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत की हानि दर्शाते 7,220 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 2,475 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में