कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 24, 2020 9:47 am IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,554 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी 2021 महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 12 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,554 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 1,537 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 48.19 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 51.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में