कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 95 रुपये की गिरावट, चांदी की चमक भी घटी

Ads

कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 95 रुपये की गिरावट, चांदी की चमक भी घटी

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 95 रुपये की हानि के साथ 51,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 504 रुपये की गिरावट के साथ 63,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 63,929 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 95 रुपये की गिरावट आई जिसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कमजोर कीमत तथा रुपये के मूल्य में सुधार आना था।’’

बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना टूटकर 1,918 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग पूर्ववत ही रहा।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय