BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर: कृषि सचिव

धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर: कृषि सचिव

धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर: कृषि सचिव
Bhasha
Published: 11 Nov 2024 | 12:39 pmModified: 11 Nov 2024 | 12:39 pm

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि गेहूं की बुवाई अच्छी चल रही है और दो प्रमुख उत्तरी राज्यों में धान की कटाई में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है।

चतुर्वेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई में तेजी आएगी।’’

उन्होंने बताया कि कुल बुवाई क्षेत्रफल पिछले सप्ताह तक पिछले वर्ष के स्तर को पार गया था।

उन्होंने कहा कि मिट्टी की नमी की अनुकूल स्थिति और मौसम गेहूं की बुवाई के लिए सहायक हैं, जिससे डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) जैसे उर्वरकों की मांग बढ़ रही है।

पंजाब और हरियाणा में भी बुवाई में तेजी आने की उम्मीद है, जहां देर से हुई मानसूनी बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई है।

हालांकि, चतुर्वेदी ने आगाह किया कि जनवरी-फरवरी में तापमान में किसी भी तरह की वृद्धि पैदावार के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मौसम संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए जलवायु प्रतिरोधी गेहूं की किस्मों को बढ़ावा दे रही है।

चतुर्वेदी ने बताया कि सरसों और चना सहित अन्य शीतकालीन फसलों की बुवाई भी अच्छी चल रही है।

देश की मुख्य रबी फसल गेहूं आमतौर पर नवंबर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर: कृषि सचिव

People also search for:sowingWheatWheat Sowing
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm