शी ने चीन के सेवा क्षेत्र को विदेशी कंपनियों के लिए और खोलने की प्रतिबद्धता जताई

Ads

शी ने चीन के सेवा क्षेत्र को विदेशी कंपनियों के लिए और खोलने की प्रतिबद्धता जताई

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

बीजिंग, पांच सितंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विदेशी कंपनियों के लिए अपने सेवा उद्योग को और खोलने की प्रतिबद्धता जताई है। चीन में अर्थव्यवस्था को महामारी पर नियंत्रण के गहन उपायों के साथ खोला जा रहा है।

हालांकि, चीन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अपने संबोधन में इसका ब्योरा नहीं दिया। लेकिन चीन के नेता पर्यटन, खुदरा और अन्य सेवाओं के विकास पर जोर दे रहे हैं। चीन के नेता चाहते हैं कि निर्यात और निवेश के बजाय आर्थिक वृद्धि को उपभोक्ता खर्च के जरिये बढ़ाया जाए।

शी ने चीन की सेवाओं के व्यापार पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चीन सेवा उद्योगों के लिए बाजार पहुंच को उदार करेगा और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं का सक्रियता से विस्तार करेगा।’’

शी ने सम्मेलन केंद्र की वीडियो स्क्रीन पर आकर चीन के उद्योगपतियों तथा दूसरे देशों के गणमान्य लोगों को संबोधित किया। इस प्रदर्शनी में ज्यादातर कंपनियां इंटरनेट के जरिये ही भाग ले रही हैं क्योंकि चीन ने अभी विदेशियों के देश में आने पर अंकुशों में ढील नहीं दी है।

इससे पहले दक्षिणी चीन में कैंटन व्यापार मेला जून में ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा बिक्री आयोजन माना जाता है।

एपी अजय

अजय मनोहर

मनोहर