आरंभिक गिरावट के बाद जस्ता वायदा कीमत मजबूत हुआ
आरंभिक गिरावट के बाद जस्ता वायदा कीमत मजबूत हुआ
नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में बेसधातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बावजूद निचले स्तर पर कारोबारियों की सटोरिया लिवाली बढ़ने से जस्ता वायदा कीमतों में आरंभिक गिरावट का रुख पलट गया और बाद में यह तेजी के साथ बंद हुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी वाले अनुबंध सुबह नीचे खुला। बाद में यह 7.55 रुपये अथवा 2.4 प्रतिशत टूटकर 312 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
हालांकि, बाद में निचले स्तर पर लिवाली उभरने से यह 6.25 रुपये या 1.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 325.80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद निचले स्तर पर लिवाली उभरने से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी लौट आई।
वैश्विक स्तर पर, लंदन मेटल्स एक्सचेंज में जस्ता की कीमत 91.98 डॉलर यानी 2.71 प्रतिशत टूटकर 3,301.65 डॉलर 25 प्रति टन हो गई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


