छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 55 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 55 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 10, 2022 / 01:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रायपुर, नौ मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 55 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रिमत हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 11,51,658 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 31 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 140 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 55 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से आठ, दुर्ग से दो, बालोद से एक, कबीरधाम से दो, धमतरी से तीन, बलौदाबाजार से दो, गरियाबंद से तीन, बिलासपुर से नौ मामले हैं । वहीं, रायगढ़ से एक, कोरबा से एक, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से एक, सरगुजा से सात, कोरिया से एक, बलरामपुर से दो, जशपुर से आठ, बस्तर से तीन और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी 549 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 14,033 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव सुभाष

सुभाष