सोने की अफवाह ने 6 लोगों को सुला दी मौत की नींद, खदान में कर रहे थे खुदाई, तभी अचानक धंस गई मिट्टी
सोने की अफवाह ने 6 लोगों की सुला दी मौत की नींद, खदान में कर रहे थे खुदाईः 6 people digging in the mine died due to mudslide
जगदलपुरः छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मालगांव पंचायत में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां मुरुम खदान के मलबे में दबकर कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 5 ग्रामीण महिला और एक पुरुष शामिल है। दरअसल। इलाके में मौजूद खदान में दो दिन पहले सोना मिलने की अफवाह उड़ी थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण सोना देखने और निकालने के लिए पहुंचे हुए थे। खदान में पहले छूई मिट्टी मिली तो ग्रामीण उसे ही खोदने लगे। इसी दौरान मलबा इन महिलाओं के ऊपर धंस गया और जिसके नीचे दबकर छह की मौत हो गई।
Read More : इस परिवार ने छपवाया शादी का अनोखा कार्ड, शराब और बंदूक को लेकर लिखी ये बात, जानें पूरा मामला
हादसे में इन लोगों की गई जान
1. रामेश्वर बघेल पिता स्व. तुलसी राम बघेल, उम्र 35 वर्ष
2. दशमती नाग पति दिलेश्वर नाग उम्र, 35 वर्ष
3. कुमारी नाग पति ईश्वर नाग, उम्र 23 वर्ष
4. कमली पति बंशीधर, उम्र 25 वर्ष
5. शांति नाग पति हरिराम नाग उम्र, 35 वर्ष
6. शैतो पति कमलसाय, उम्र 32 वर्ष
सीएम भूपेश ने जताया दुख
सीएम भूपेश बघेल ने इस विदारक दुर्घटना में 6 लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि मैं मृतक मजदूरों के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। जिला प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए गये हैं।

Facebook


