Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, विधायक मंडावी ने उठाया नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया ये जवाब
Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, विधायक मंडावी ने उठाया नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा
Chhattisgarh Assembly Budget Session | Photo Credit: IBC24
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'नियद नेल्लानार' योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
- 25 सामुदायिक और 18 व्यक्तिगत कार्यों को इस अभियान के तहत लिया गया है।
- सभी विभागों की राशि का समन्वय किया जा रहा है, जिसमें डीएमएफ और मनरेगा शामिल हैं।
रायपुर: Chhattisgarh Assembly Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में आज नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा उठा। विधायक विक्रम मंडावी ने इस संबंध में विकास कार्यों से जुड़े सवाल पूछे।
Chhattisgarh Assembly Budget Session इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 19 कैंप लगाए गए हैं और सड़कों का निर्माण लगातार जारी है। इसके अलावा, नए बाजार भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ के माध्यम से सड़कें बनाई जा रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
जिसके बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कन्वर्जेंस (संसाधनों का एकत्रीकरण) को लेकर सवाल उठाया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि इस अभियान में सभी मदों का कन्वर्जेंस किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 सामुदायिक और 18 व्यक्तिगत कार्यों को इस अभियान के तहत लिया गया है, और डीएमएफ तथा मनरेगा समेत सभी विभागों की राशि का समन्वय किया जा रहा है।

Facebook


