MLA Anant Singh Convoy Accident: अनंत सिंह के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, कई लोग हुए घायल, जानें कैसे हैं मोकामा विधायक
MLA Anant Singh Convoy Accident: मोकाम से चर्चित जदयू (JDU) विधायक अनंत सिंह का काफिला एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।
MLA Anant Singh Convoy Accident/Image Credit: IBC24.in
- मोकाम विधायक अनंत सिंह का काफिला एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।
- हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
- इस हादसे में विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे हैं।
MLA Anant Singh Convoy Accident: पटना: बिहार के मोकाम से चर्चित जदयू (JDU) विधायक अनंत सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, विधायक अनंत सिंह का काफिला एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे हैं यह हादसा उस समय हुआ जब अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने पूरे काफिले के साथ पटना लौट रहे थे। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
तिलक समारोह से लौट रहे थे विधायक अनंत सिंह
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव स्थित एक तिलक समारोह में शामिल होकर गुरुवार की रात फोरलेन से पटना वापस लौट रहे थे। (MLA Anant Singh Convoy Accident) इसी दौरान सबनिमा गांव के समीप बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर फोरलेन पर अचानक रुक गया, जिसमें विधायक के काफिले में शामिल वाहन ब्रेक लगाने के कारण आपस में एक दूसरे में टकरा गए।
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
इस हादसे में वाहन में बैठे कुछ लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि, सबनिमा गांव के समीप फोरलेन पर विधायक के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए। (MLA Anant Singh Convoy Accident) किसी के हताहत होने की सूचना नही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, इन ग्राम पंचायतों को करेंगी सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल
- CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में अगले 5 दिनों होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल जानें यहां
- Sakti Minor Girl Rape Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, नाबालिग को रायपुर ले जाकर किया घिनौना कांड… करतूत सुन कांप उठेंगे

Facebook


