PM-VBRY Launch News: पीएम मोदी आज करेंगे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ, 200 केंद्रों पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण, जानें किसे मिलेगा फायदा

PM-VBRY Launch News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे।

PM-VBRY Launch News: पीएम मोदी आज करेंगे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ, 200 केंद्रों पर होगा कार्यक्रम का प्रसारण, जानें किसे मिलेगा फायदा

PM-VBRY Launch News / Image Source : X

Modified Date: June 19, 2026 / 07:04 am IST
Published Date: June 19, 2026 7:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी आज करेंगे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे।
  • नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम।
  • इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

PM-VBRY Launch News: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों और नए रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। (PM-VBRY Launch News) इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित रहेंगी।

200 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के शुभारंभ के अवसर पर देशभर में करीब 200 से ज्यादा केंद्रों पर कार्य्रकम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। (PM-VBRY Launch News)   मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय ईपीएफओ के अंतर्गत मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी समानांतर कार्यक्रम होंगे। मेरठ में यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह, सीसीएस विश्वविद्यालय में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

क्या है योजना का लक्ष्य

PM-VBRY Launch News:  करीब 99,446 करोड़ रुपए की इस योजना का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करना है। (PM-VBRY Launch News)  योजना का उद्देश्य देश में औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देना और युवाओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.