CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Ads

CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 01:31 PM IST

CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ जिले में 15 आधार ऑपरेटरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
  • आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026, शाम 5 बजे निर्धारित
  • चयनित ऑपरेटर जिले के शासकीय कार्यालयों में आधार केंद्रों का संचालन करेंगे

रायगढ़। CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उनके निकटतम शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी रायगढ़ द्वारा जिले के 15 शासकीय कार्यालयों में आधार केंद्र संचालन के लिए 15 आधार संचालक ऑपरेटरों (Aadhaar Operator Recruitment) के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

कब तक कर सकते है आवेदन? (CG Aadhaar Operator Recruitment)

CG Job Alert 2026 इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित स्पीड पोस्ट के माध्यम से 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, कक्ष क्रमांक-46, जिला रायगढ़ पिन-496001 के पते पर भेजना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी जिले के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

यह भर्ती किस जिले में निकली है?

यह भर्ती छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा निकाली गई है।

कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

कुल 15 आधार संचालक (Aadhaar Operator) के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं।

आवेदन कैसे करना होगा?

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, रायगढ़ भेजना होगा।

भर्ती की विस्तृत जानकारी कहां मिलेगी?

भर्ती से संबंधित पात्रता, शर्तें और अन्य जानकारी रायगढ़ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना में देखी जा सकती है।