CG Crime News: तिल्दा में नाबालिग के साथ अनाचार के बाद हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ads

CG Crime News: रायपुर से लगे तिल्दा इलाके में नाबालिग के साथ अनाचार के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - September 7, 2025 / 08:34 PM IST,
    Updated On - September 7, 2025 / 08:34 PM IST

CG Crime News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तिल्दा इलाके में नाबालिग के साथ अनाचार के बाद हत्या।
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • आरोपियों में एक नाबालिग भी है शामिल।

रायपुर: CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा इलाके में नाबालिग के साथ अनाचार के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सों एक्ट समेत कड़ी धाराओं में कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें: UP Crime: साधु के भेष में घिनौना कृत्य, कुत्ते के साथ खुलेआम कर रहा था सेक्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

क्या है मामला?

CG Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार, मृत नाबालिग घर से गणेश देखने जानें की बात कहकर निकला था और रात भर घर नहीं लौटा। इसके बाद 6 सितंबर को नाबालिग का शव तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा के तालाब में मिला था। मृत नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने विजय धीरज नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में विजय धीरज ने अपने साथ कुलदीप बंजारे और एक नाबलिग के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या करने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें: CM Vishnudeo Sai News: सीएम विष्णुदेव साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल, कहा – भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Crime News:  पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, उन्होंने पहले नाबालिग के साथ अनाचार किया और उसके बाद वो ये बात किसी को बता न दे उसके डर से उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(4), 61(2)(क) बी.एन.एस. तथा पॉक्सों एक्ट की धारा 04 के तहत कार्यवाही की है।