भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ चुनाव में अजय साहू ने मारी बाजी, बने अध्यक्ष, संजय होंगे सचिव

Ads

भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ चुनाव में अजय साहू ने मारी बाजी, बने अध्यक्ष, संजय होंगे सचिव! Ajay Sahu Become As President

  •  
  • Publish Date - October 3, 2021 / 08:43 PM IST,
    Updated On - December 3, 2022 / 03:33 PM IST

भानुप्रतापपुर: रविवार को भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ की चुनाव हुए जिसमें अजय साहू अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए वहीं संजय सोनी सचिव बने । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 11 मत अजय साहू को मिले वहीं इसके विरुद्ध में 9 मत प्राप्त हुए। अजय साहू अध्यक्ष निर्वाचित हो गए । वह सचिव पद के लिए संजय सोनी और दूसरे पक्ष के कैलाश शर्मा को दस दस मत प्राप्त हुए। इसे निर्वाचन अधिकारी ने निर्णय सुनाया और इसमें संजय सोनी को सचिव घोषित किया।

Read More: पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व पार्षद सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, दो दिन में कांग्रेस को लगे दो बड़े झटके

नव निर्वाचित पदाधिकारी और संघ के सदस्य बाबा शतराम शाह चौक पहुँचकर फटाके फोड़कर व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। पत्रकार संघ चुनाव में चुनाव अधिकारी राजकुमार दुबे और फिरोज खान थे। इस मौके पर सुमंत सिन्हा, दीपक शर्मा, राजू ठाकुर, कस्तूरचंद जैन, अखिलेश शुक्ला, राजेश रंगारी, मयंक सोनी, संतोष तिवारी आदि उपस्थित थे।

Read More: सीएम भूपेश ने मुंगेली जिले को दी 215 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात, जहरागांव को तहसील बनाने का किया ऐलान