नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल वायदा कीमत में करीब छह प्रतिशत की तेजी देखी गई।
विश्लेषकों का कहना है कि लाल सागर इलाके में तनाव बढ़ने से वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति में नई रुकावटों का डर पैदा हो गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी वाला अनुबंध की कीमत 477 रुपये या करीब छह प्रतिशत की तेजी के साथ 8,887 रुपये प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल का वायदा भाव में लगातार पांचवें दिन तेजी रही है।
कारोबारियों ने कहा कि लाल सागर इलाके में नए हमलों के बाद खाड़ी देशों से कच्चा तेल निर्यात में रुकावट की आशंका बढ़ गई, जिससे नई खरीदारी में तेज़ी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल के सितंबर डिलिवरी अनुबंध का दाम 4.22 डॉलर या पांच प्रतिशत की तेजी के साथ 91.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर डिलिवरी अनुबंध का दाम 6.16 प्रतिशत या करीब सात प्रतिशत बढ़कर 100.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय