Sai Cabinet Expansion: विधायकों को आ गया राजभवन से बुलावा, जानिए कौन हो रहे मंत्रिमंडल में शामिल, खत्म हुआ कयासों का दौर

Ads

Sai Cabinet Expansion: विधायकों को आ गया राजभवन से बुलावा, जानिए कौन हो रहे मंत्रिमंडल में शामिल, खत्म हुआ कयासों का दौर

  •  
  • Publish Date - August 19, 2025 / 03:46 PM IST,
    Updated On - August 19, 2025 / 04:10 PM IST

Maharashtra News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कल सुबह 11:00 बजे तीन नए मंत्री शपथ लेंगे
  • सभी विधायकों को सुबह 10:30 बजे राजभवन बुलाया गया है
  • मीडिया रिपोर्ट्स में राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव के नाम चर्चा में

रायपुर: Sai Cabinet Expansion छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

Read More: CEC Gyanesh Kumar Salary: महाभियोग की आहट के बीच चर्चा में CEC ज्ञानेश कुमार की तगड़ी सैलरी और सरकारी सुविधा 

Sai Cabinet Expansion दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।

Read More: Team India for Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान.. इस धाकड़ बल्लेबाज को किया गया बाहर, आप भी देखें पूरा स्क्वायड

आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

 

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा?

बुधवार सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे।

सभी विधायकों को राजभवन क्यों बुलाया गया है?

मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी विधायकों को सुबह 10:30 बजे राजभवन बुलाया गया है।

किन तीन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है?

अभी तक आधिकारिक नाम तय नहीं हैं, लेकिन मीडिया में राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।