Ambikapur Dabeli Seller Murder: मुस्लिम युवक पर लगाया बीवी को भगाने का आरोप, अब इस हाल में मिला दाबेली बेचने वाले का शव, छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचा हड़कंप

Ads

Ambikapur Dabeli Seller Murder: अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में दाबेली सेंटर चलाने वाले युवक अमन ओझा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 06:06 PM IST

ambikapur news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • अमन ओझा का शव मिला
  • झारखंड रंका में शव बरामद
  • सिर पर चोट के निशान

Ambikapur Dabeli Seller Murder: अंबिकापुर: अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में दाबेली सेंटर चलाने वाले युवक अमन ओझा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अमन ओझा का शव झारखंड के रंका इलाके में बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर सामने आते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Ambikapur Murder News: क्या जानकारी आई सामने

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक के सिर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में था। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया था कि एक मुस्लिम युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया है। इस मामले को लेकर उसने कई पोस्ट और वीडियो भी साझा किए थे, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया था। अब अचानक उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार के लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Ambikapur News: रामानुजगंज क्षेत्र से युवक की बाइक बरामद

इधर, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से युवक की बाइक भी बरामद की गई है। बाइक मिलने के बाद पुलिस इस मामले को कई एंगल से जांच रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमन ओझा अंबिकापुर से झारखंड कैसे पहुंचा और उसके साथ आखिर क्या हुआ। शव पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस घटना के बाद अंबिकापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें