Ambikapur Love Triangle Suicide : एक ही समय में दो-दो लड़कियों से चल रहा था अफेयर! दो नावों पर सवार आशिक मुकेश ने रात में जो किया…देखकर पुलिस भी रह गई दंग

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के उदयपुर क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक एक साथ दो प्रेम संबंधों में उलझा हुआ था, जिनमें से एक लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ambikapur Love Triangle Suicide : एक ही समय में दो-दो लड़कियों से चल रहा था अफेयर! दो नावों पर सवार आशिक मुकेश ने रात में जो किया…देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Ambikapur Love Triangle SuicideAmbikapur Love Triangle Suicide

Modified Date: May 25, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: May 25, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर के उदयपुर क्षेत्र में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • युवक कथित तौर पर दो प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में था।
  • दूसरी प्रेमिका नाबालिग बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर : Ambikapur Love Triangle Suicide छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ज़िले के उदयपुर क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के लक्ष्मणगढ़ में एक युवक ने दो लड़कियों से एक साथ प्रेम संबंध के चलते मानसिक तनाव में आकर बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

दो लड़कियों के साथ एक ही समय में प्रेम

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश ने रात के वक्त अपने ही घर के मयार में साफे का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। सुबह युवक की लाश फंदे से लटकती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि मुकेश दो लड़कियों के साथ एक ही समय में प्रेम संबंध होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

दूसरी प्रेमिका नाबालिग

जाँच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक मुकेश का पहले से एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। Love Triangle Suicide Chhattisgarh इसी बीच, कुछ दिनों पहले वह एक दूसरी लड़की के भी प्यार में पड़ गया। उसकी यह दूसरी प्रेमिका एक नाबालिग लड़की है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। फिलहाल, उदयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.