Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर….पत्नी को भी नहीं छोड़ा

Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर....पत्नी को भी नहीं छोड़ा

Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर….पत्नी को भी नहीं छोड़ा

Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर....पत्नी को भी नहीं छोड़ा /image: Social Media

Modified Date: August 30, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: August 30, 2026 1:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर में घुसकर 15-20 बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया
  • हमले में कांग्रेस नेता की आंख में चोट आई है
  • सिद्धू ने भाजपा नेता पर हमला करवाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा नेता ने आरोपों से साफ इनकार किया है

अंबिकापुर। Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ( Gurpreet Singh Sidhu Attack) पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि दर्रीपारा इलाके में देर रात 15–20 बदमाशों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गुरुप्रीत घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कांग्रेस नेता के आंख में लगी चोट (Ambikapur Congress Leader Attack)

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके का है, जहां कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर में शनिवार की देर रात 15–20 बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। हमले में कांग्रेस नेता के आंख में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में भी डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

बीजेपी नेता पर हमला कराने का आरोप ( Congress Leader Attacked)

वहीं कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने भाजपा नेता पर सूर्य प्रकाश साहू पर हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। सिद्धू का कहना है कि पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते उन पर हमला करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के खिलाफ किए जा रहे पोस्ट को लेकर उनके ऊपर शक जताया जा रहा था। इसी वजह से शनिवार को भाजपा नेता के समर्थक उनके घर पहुंचे और मारपीट की।

भाजपा नेता ने आरोप से किया इंकार

इधर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश साहू (BJP Leader Suryaprakash Sahu) ने हमले के आरोप से किया इंकार किया है और झूठा आरोप लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि दोनों के बीच चुनाव के समय रंजिश थी जिसे लेकर ये आरोप लगाया जा रहा है।

फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है, आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान हो सकें।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.