Ambikapur Crime News: इंसान है या हैवान…! पत्नी के हाथ-पांव बांध कर छिड़का पेट्रोल, फिर किया आग के हवाले, रोंगटे खड़े कर देगी वजह

Ads

Ambikapur Crime News: इंसान है या हैवान...! पत्नी के हाथ-पांव बांध कर छिड़का पेट्रोल, फिर किया आग के हवाले, रोंगटे खड़े कर देगी वजह

  •  
  • Publish Date - November 21, 2023 / 12:25 PM IST,
    Updated On - November 21, 2023 / 12:26 PM IST

Ambikapur Crime News

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से आज दो दिल दहला देने वाले मामले सामने आए, जहां एक महिला को हाथ पांव बांध कर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांट में जुट गई है।

Read more: Naxalites killed villager: नक्सलियों ने युवक का अपहरण कर की बेदर्दी से हत्या, बैनर फेंककर दी चेतावनी 

पहला मामला अंबिकापुर के  संतपुर थानाक्षेत्र के मदनपुर इलाके का है। यजहां पत्नी के हाथ पांव बांध कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। बताया जा रहा है कि महिला  करीब 90 फीसदी जल गई थी, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चरित्र संदेह को लेकर निर्मम हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। वहीं, अब पुलिस फरार पति की जांच में जुटी हुई है।

Read more:  Kaushambi Rape Case: हैवानियत की हदें पार… समझौता नहीं करने पर पीड़िता को कुल्हाड़ी से काटा, दिल दहला देगी वजह

दूसरा मामला भी अंबिकापुर का है, जहां नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। कीटनाशक पीकर नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यहां भी नवविवाहिता ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp