बिटडेल्टा इंडिया ने क्रिप्टो के बारे में जानकारी देने वाले और प्रमाणन मंच की शुरुआत की

Ads

बिटडेल्टा इंडिया ने क्रिप्टो के बारे में जानकारी देने वाले और प्रमाणन मंच की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 06:23 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 06:23 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) वर्चुअल डिजिटल संपत्ति (वीडीए) ट्रेडिंग मंच बिटडेल्टा इंडिया ने बृहस्पतिवार को ‘क्रिपट्यूशन’ की शुरुआत की है। यह क्रिप्टो परिसंपत्तियों के बारे में सीखने और प्रमाणन का एक व्यवस्थित परिवेश है, जिसका मकसद देश के डिजिटल संपत्ति बाजार में जानकारी के आधार पर भागीदारी को बढ़ावा देना है।

बिटडेल्टा इंडिया ने बताया कि यह मंच ऐसे समय में शुरू किया गया है जब क्रिप्टो परिसंपत्तियों तक पहुंच तेजी से बढ़ी है, लेकिन इस क्षेत्र में औपचारिक शिक्षा की कमी बनी हुई है। इसके कारण कई निवेशक बिखरे और अधूरे स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।

कंपनी के अनुसार, भारत में क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं में से करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों की है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि वीडीए से जुड़ी संरचित शिक्षा देशभर में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, भाषाओं और उपयोगकर्ता वर्गों तक पहुंच सके।

भाषा यासिर अजय

अजय