Petrol Diesel Crisis in Ambikapur: अंबिकापुर पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की क्या है स्थिति? मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन ने साफ कर दी तस्वीर, जानिए क्या कहा / Image: IBC24
अंबिकापुर: Petrol Diesel Crisis in Ambikapur जिला खाद्य विभाग द्वारा आम जनता को सूचित किया गया है कि सरगुजा जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सहित सभी अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू रूप से जारी है। इन वस्तुओं की आपूर्ति तेल कंपनियों से नियमित रूप से प्राप्त हो रही है तथा जिले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
Petrol Diesel Crisis in Ambikapur विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर भी पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अतः इन आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया गया है कि जिले में वर्तमान में कुल 77 पेट्रोल/डीजल पंप एवं 17 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इन सभी माध्यमों से वितरण व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है।
विभाग द्वारा तेल कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आवश्यकतानुसार ही सामग्री का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंबिकापुर (सरगुजा) में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। कई पेट्रोल पंप ‘ड्राई’ (ईंधन विहीन) हो चुके हैं। सरगुजा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कलेक्टर को सूचित किया है कि ईंधन की आपूर्ति न होने से आगामी 3 दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। लेकिन अब प्रशासन ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।