Amit Shah In Jashpur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम सभा को किया संबोधित, कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई जाए ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो!

Ads

Amit Shah In Jashpur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम सभा को किया संबोधित, कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई जाए ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो!

  •  
  • Publish Date - November 9, 2023 / 06:45 PM IST,
    Updated On - November 9, 2023 / 06:45 PM IST

Amit Shah Pashchim Bangla Visit

अभिषेक सोनी, अंबिकापुर:

Amit Shah In Jashpur:  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान अपने पूरे शबाब पर है भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जशपुर जिले के बगीचा में आम सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला तो वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणा पत्र को लेकर मोदी की गारंटी की बात कहते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

Read More: Ashok-Nagar Assembly Elections 2023: “किसानों की जिंदगी बदलने का काम हमने किया, बीजेपी तो किसानों की जेब से पैसा निकालने का काम करती है” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस की सरकार युवाओं के साथ छलावा करती है

दरअसल, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद अब पूरा फोकस दूसरे चरण के मतदान पर है यही कारण है कि तमाम बड़े नेता इलाकों का दौरा कर रहे हैं जिसमें सरगुजा संभाग बेहद अहम है। ऐसे में सभी दलों के बड़े नेताओं का दौर लगातार जारी है। जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा में आम सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार युवाओं के साथ छलावा तो कर ही रही है साथ ही साथ सट्टा खिलाने का काम भी किया जा रहा है और महादेव के नाम को ही बदनाम किया जा रहा है।

Read More: Amit Shah speech in Raigarh: ‘एक बार ओपी चौधरी को वोट दो..मैं उसे बड़ा आदमी बनाऊंगा’, रायगढ़ में अमित शाह ने जनता से की ये अपील 

कहा डबल इंजन की सरकार बनाई जाए

Amit Shah In Jashpur: इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार बनाई जाए ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि जशपुर विधानसभा की तीनों सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है और उन्हें यह लगता है कि तीनों सीट जीतकर भाजपा प्रदेश में सरकार जरूर बनाएगी ऐसे में साफ है कि तमाम दिग्गज नेता अपने चुनावी सभा के जरिए अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं साथ ही साथ प्रदेश में सरकार बनाने का दावा भी।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp