Amit Shah Chhattisgarh Visit: आज से इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर में नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

Amit Shah Chhattisgarh Visit: आज से इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर में नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

Amit Shah Chhattisgarh Visit: आज से इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर में नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

Amit Shah Chhattisgarh Visit | Photo Credit: AI

Modified Date: May 17, 2026 / 07:11 am IST
Published Date: May 17, 2026 7:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा
  • 17 से 19 मई तक रायपुर और बस्तर में कार्यक्रम
  • नेतानार सुरक्षा केंद्र को जनता को समर्पित करेंगे

रायपुर: Amit Shah Chhattisgarh Visit केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। (Amit Shah CG Tour) इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। (Amit Shah Naxal Meeting) वहीं जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 18 मई को बस्तर पहुंचेंगे, जहां वे नेतानार सुरक्षा केंद्र को जनसुविधा केंद्र के रूप में जनता को समर्पित करेंगे। (Amit Shah Bastar Tour) दौरे के दौरान मुख्य सचिव गृह मंत्री को बस्तर के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन से जुड़े प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसके अलावा अमित शाह शहीद जवानों के परिजनों और नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि वे उन लोगों और संगठनों से भी चर्चा करेंगे, जो लंबे समय से नक्सल उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। वहीं 19 मई को गृह मंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, जहां सुरक्षा, विकास और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।