PM Modi Malaysia Visit: आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
मलेशिया में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान नृत्य प्रदर्शन में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
PM Modi Malaysia Visit/ Image Source: ANI News
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 07 फरवरी 2026 से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
- पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- मलेशिया में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है।
PM Modi Malaysia Visit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 07 फरवरी 2026 से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी, और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को (PM Modi Malaysia Visit) व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।
पीएम मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
PM Modi Malaysia Visit: विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। (PM Modi Malaysia Visit) विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि, मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ मंच भी आयोजित होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित पुराने संबंध हैं।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘मलेशिया में 29 लाख भारतीय समुदाय की मौजूदगी से यह रिश्ता और मजबूत होता है, जो दुनिया में भारतीय (PM Modi Malaysia Visit) समुदाय की तीसरी सबसे बड़ी मौजदूगी है।’’
पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी
PM Modi Malaysia Visit: वहीं दूसरी तरफ मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक बड़े नृत्य प्रदर्शन के जरिए ‘मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में जगह बनाने की तैयारी कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में 750 से ज्यादा कलाकार, जिनकी संख्या 800 तक पहुंचने की उम्मीद है, एक साथ नृत्य प्रदर्शन करेंगे (PM Modi Malaysia Visit) । आयोजकों के मुताबिक, इसमें ‘‘एक ही नृत्य प्रस्तुति में सबसे ज्यादा नर्तक होंगे, जो भारतीय समुदाय द्वारा किए जाने वाले भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य रूपों की एक भव्य प्रस्तुति को दिखाएंगे।’’
भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
PM Modi Malaysia Visit: यह प्रस्तुति ‘सेलामत दतांग मोदी जी’ कार्यक्रम में होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारतीय मूल के समुदाय के लगभग 15,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करेंगे। कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायुक्त बी एन रेड्डी ने बताया कि, ‘‘हमें उम्मीद है कि ‘सेलामत दतांग मोदी जी’ कार्यक्रम में करीब 15,000 लोग (PM Modi Malaysia Visit) आएंगे और इसके साक्षी बनेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मलेशिया में दुनिया में भारतीय मूल के लोगों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, और तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय भी है।
750 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुति
PM Modi Malaysia Visit: रेड्डी ने कहा कि कार्यक्रम का शीर्षक ‘सेलामत दतांग मोदी जी’, जिसका मलेशियाई भाषा में अर्थ है ‘मोदी जी का स्वागत है’ – समुदाय की गर्मजोशी और एकजुटता को दर्शाता है। कार्यक्रम की आयोजन समिति की सदस्य शालिनी कोठारी ने इस महत्वाकांक्षी रिकॉर्ड के प्रयास के विवरण साझा किए। उन्होंने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम में 750 से (PM Modi Malaysia Visit) ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे। ‘मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के सदस्य मौजूद रहेंगे… हमने इसे दर्ज करने के लिए पहले ही उनके पास आवेदन दिया है।’’ कोठारी ने बताया कि ये नृत्य प्रस्तुति लगभग पांच मिनट तक चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर को कुआलालंपुर पहुंचेंगे और शाम को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, किसका बेड़ा पार लगाएंगे शनिदेव, आज का राशिफल जानें यहां
- Bastar Pandum 2026: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, यहां जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- शह मात The Big Debate: कहते हैं ‘लाडली’..लेकिन दिखावें हैं धौंस! सरकारी आयोजनों में आखिर क्यों आई लाडली बहनें?

Facebook


