Amit Shah meeting: शुरू हुआ नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन, अमित शाह ले रहे हाई लेवल मीटिंग, बन रही ये रणनीति
Amit Shah meeting: शुरू हुआ नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन, अमित शाह ले रहे हाई लेवल मीटिंग, बन रही ये रणनीति
Amit Shah meeting in Raipur | Photo Credit: IBC24
- रायपुर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई
- अमित शाह ने दावा किया कि 31 मार्च से पहले नक्सलवाद समाप्त होगा
- बैठक में सुरक्षा रणनीति और विकास कार्यों पर जोर दिया गया
रायपुर: Amit Shah meeting देश के गृह मंत्री अमित शाह इस समय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान वे आज मेफेयर रिसॉर्ट में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF आदि) के कमांडर, इंटेलिजेंस एजेंसियां और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद है। बैठक में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री खुद शामिल हुए।
Amit Shah meeting in Raipur बैठक के पहले सत्र में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म (LWE) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा चुनौतियों और इंटेलिजेंस इनपुट्स पर मंथन हुआ। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों को तेज़ करने, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और स्थानीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर भी चर्चा जारी है।
31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘आज रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार व अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की। सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं और इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।’
आज रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार व अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की।
सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं और इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है। pic.twitter.com/QF2a1ZnwhY— Amit Shah (@AmitShah) February 8, 2026

Facebook


