Home » Chhattisgarh » Assistant Veterinary Field Officer Recruitment in bastar
Assistant Veterinary Field Officer: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में निकली भर्ती, जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता
Ads
Assistant Veterinary Field Officer Recruitment in bastar: कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के द्वारा जारी विज्ञापन में बताया गया है कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मासिक मानदेय 18000 रुपए तय किया गया है।
बस्तर: Assistant Veterinary Field Officer छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पशु चिकित्सा विभाग में 15 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के द्वारा जारी विज्ञापन में बताया गया है कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मासिक मानदेय 18000 रुपए तय किया गया है।
11 अगस्त को शाम 5 बजे तक करें आवेदन
आपको बता दें कि यह पद 1 वर्ष के मासिक मानदेय पर भरे जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस पद के लिए 11 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि व समय समाप्त होने के बाद आवेदन माने नहीं होंगे। आवेदक को मूल प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति के साथ कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला बस्तर में जमा करना होगा।
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के लिए निर्धारित शर्तें
Assistant Veterinary Field Officer इन पदों के लिए निर्धारित शर्तें यह है कि कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता एवं बस्तर जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। सेवा अवधि के दौरान मानदेय में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा पूरी जानकारी बस्तर जिले की वेबसाइट पर मिल जाएगी। विस्तृत जानकारी आप खबर में नीचे दिए गए पीडीएफ में देख सकते हैं।
कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी और वे किस वर्ग के हैं?
उत्तर: इस भर्ती के अंतर्गत कुल 15 पद हैं, जो कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (तृतीय श्रेणी) के लिए निर्धारित हैं। यह भर्ती अनुबंध (मानदेय) आधार पर 1 वर्ष के लिए की जा रही है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन पत्र 11 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक कार्यालय संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला बस्तर में जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन की प्राथमिकता किन उम्मीदवारों को दी जाएगी?
उत्तर: निम्नलिखित को प्राथमिकता दी जाएगी: कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्ष उम्मीदवारों को बस्तर जिले के मूल निवासी आवेदकों को
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य होगा।
मानदेय (वेतन) कितना तय किया गया है और इसमें कोई कटौती होगी क्या?
उत्तर: हर चयनित उम्मीदवार को प्रति माह ₹18,000 मासिक मानदेय मिलेगा। यह भर्ती अवधि के लिए स्थिर राशि है और सेवा अवधि के दौरान कोई कटौती नहीं की जाएगी।