(Stale Tea Poison/ Image Credit: Pexels)
Stale Tea Poison: आजकल सुबह की भागदौड़ में कई लोग एक साथ दो-तीन कप चाय बनाकर रख देते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा गर्म करके पी लेते हैं। यह आदत बेहद आम है, लेकिन लंबे समय तक रखी हुई चाय पीना सेहत के लिए ठीक नही मान जाता। खासकर दूध वाली चाय को कमरे के तापमान पर कई घंटे रखने से उसमें बैक्टीरिया बढ़ने (Stale Tea Poison) का खतरा हो सकता है। इसलिए चाय को बनाकर लंबे समय तक रखने के बजाय ताजा पीना सेहत के लिए ठीक रहता है।
जानकारों के अनुसार, चाय को कई घंटों तक बाहर रखे रहने पर उसमें सूक्ष्मजीवों के बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। खासतौर पर अगर मौसम गर्म हो तो यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है। ऐसी चाय को दोबारा गर्म करने से हर तरह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए 3 से 4 घंटे से ज्यादा समय से रखी चाय को पीने से बचना बेहतर माना जाता है।
दूध वाली चाय को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखना ज्यादा सावधानी वाला मामला है। दूध में मौजूद पोषक तत्व सूक्ष्मजीवों की बढ़त के लिए अनुकूल माहौल दे सकते हैं। चीनी और अन्य सामग्री वाली चाय भी लंबे समय तक रखने पर अपनी ताजगी और गुणवत्ता खो सकती है। ऐसे में पुरानी चाय को सिर्फ गर्म करके पी लेना हमेशा सुरक्षित विकल्प (Stale Tea Poison) नहीं माना जा सकता।
सिर्फ दूध वाली चाय ही नहीं, ग्रीन टी और हर्बल टी जैसी चाय को भी बार-बार गर्म करना सही तरीका नहीं है। लंबे समय तक रखने और बार-बार गर्म करने से उनका स्वाद, खुशबू और कुछ संवेदनशील पोषक तत्व प्रभावित हो सकते हैं। यानी जिस ताजगी और स्वाद के लिए आप चाय पीना चाहते हैं। वह काफी हद तक कम हो सकता है।
चाय को लेकर सबसे आसान नियम यही है कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही बनाएं और बनते ही पी लें। अगर चाय ज्यादा बन गई है तो उसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने के बजाय जल्द इस्तेमाल करना बेहतर है। खासकर दूध वाली चाय को कई घंटे बाद (Stale Tea Poison) दोबारा गर्म करके पीने से बचना समझदारी है। छोटी-सी सुविधा के लिए सेहत के साथ जोखिम लेना सही नहीं है।