Home » Chhattisgarh » Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh: BJP Workers Ruckus in Party Office
Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, बागी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
Ads
Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, बागी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
बलौदाबाजार: Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला और जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। आज बलौदाबाजार जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव किया गया। यहां से आकांक्षा जायसवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। लेकिन अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया।
Baloda Bazar Zila Panchayat Adhyaksh मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर आकांक्षा जायसवाल का चुनाव किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने पार्टी कार्यालय में हंगामा कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का घेराव किया है। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बताया गया कि बागी होकर चुनाव लड़े प्रत्याशी को भाजपा ने अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने हंगामा कर दिया। फिलहाल पार्टी कार्यालय में बवाल जारी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये बवाल क्या रंग लाता है?
बलौदाबाजार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कौन चुना गया?
बलौदाबाजार जिला पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर आकांक्षा जायसवाल को चुना गया है।
भा.ज.पा. कार्यालय में हंगामा क्यों हुआ?
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा जायसवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी के बागी प्रत्याशी को अध्यक्ष उम्मीदवार बनाए जाने पर गुस्सा जताया और पार्टी कार्यालय में हंगामा किया।
पार्टी कार्यालय में पुलिस की तैनाती क्यों की गई थी?
भाजपा कार्यालय में हंगामे और असामान्य स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में तैनाती की थी ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
क्या भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध चुनाव परिणाम से जुड़ा था?
हां, भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध इस बात को लेकर था कि पार्टी ने बागी प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार बना दिया था, जिससे उन्हें गुस्सा आया।
पार्टी कार्यालय में बवाल के बाद आगे क्या हो सकता है?
अब यह देखना होगा कि पार्टी इस बवाल को कैसे सुलझाती है और क्या इस घटनाक्रम के बाद आगे कोई कदम उठाएगी।