Chhattisgarh Interstate Betting Racket: छत्तीसगढ़ के इस जिले में इंटर-स्टेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़.. किराये के मकान से चल रहा था पूरा रैकेट, पढ़ें SP के खुलासे

Ads

Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted: छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के उपकरण जब्त किए गए।

  • Reported By: Sunil Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 04:25 PM IST

Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted || Image- IBC24 News FILE

HIGHLIGHTS
  • 16 आरोपी अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह में गिरफ्तार
  • हिमाचल से संचालित हो रहा था नेटवर्क
  • 50 लाख से ज्यादा सामान जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब, नेपाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े हुए हैं। (Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted) आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से अलग-अलग ब्रांच लिंक बनाकर पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश से

जिले की एसपी भावना गुप्ता ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से किया जा रहा था। भाटापारा पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानें कैसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़

इस मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई, जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास एक आरोपी अजय बत्रा को मोबाइल के जरिए सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा। आरोपी के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

लाखों का सामान भी जब्त

पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खातों सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। (Chhattisgarh Interstate Betting Racket Busted) जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी RUVIBET पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर देशभर में सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले की अब तक की सबसे बड़ी अंतरराज्यीय साइबर अपराध के खिलाफ सफलता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला

गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा

बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

1. सट्टा रैकेट का संचालन कहां से किया जा रहा था?

यह सट्टा रैकेट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से संचालित हो रहा था।

2. पुलिस ने इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया?

पुलिस ने अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क से जुड़े कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

3. पुलिस ने मौके से क्या-क्या जब्त किया?

पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित करीब 50 लाख रुपये के उपकरण जब्त किए।