बलरामपुर: Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में फर्जी अंक सूची के जरिए नौकरी करने के मामले में पुलिस की टीम ने आज एक और युवती को गिरफ्तार किया है। यह युवती अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक की बेटी है यह वही स्कूल है जहां से सभी फर्जी अंकसूची तैयार किए गए थे।
Balrampur News: मामले में पुलिस की टीम ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शंकरगढ़ में 2024- 25 में आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद की भर्ती निकली थी। यहां विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र में कक्षा आठवीं का फर्जी अंक सूची तैयार कर महिलाएं नौकरी कर रही थी।
Balrampur News: शिकायत के बाद इस पूरे फर्जी वाड़े का खुलासा हुआ था और धीरे-धीरे पुलिस की टीम ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच अभी जारी है और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के दौरान कई महिलाओं ने फर्जी 8वीं की अंकसूचियों के ज़रिए नौकरी हासिल की थी। यह मामला तब उजागर हुआ जब शिकायत के बाद जांच की गई।
"बलरामपुर फर्जी अंकसूची" में अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है?
अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारियों की संख्या आगे और बढ़ सकती है क्योंकि जांच जारी है।
"अजीजी पब्लिक स्कूल" की क्या भूमिका है?
अजीजी पब्लिक स्कूल से फर्जी अंकसूचियाँ तैयार की गई थीं। स्कूल संचालक की बेटी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो स्वयं आरोपी है।
क्या "फर्जी अंकसूची बलरामपुर" में सरकारी अधिकारियों की भूमिका सामने आई है?
फिलहाल पुलिस की जांच स्कूल प्रबंधन और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने वाले लोगों पर केंद्रित है। अधिकारियों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
"बलरामपुर फर्जी भर्ती" को लेकर आगे क्या कार्रवाई हो रही है?
पुलिस लगातार जांच कर रही है। जिन महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी ली है, उनके दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और ज़रूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां की जाएंगी।