Reported By: Arun Soni
,Kusmi SDM Karun Dahariya News || Image- IBC24 News File pic
बलरामपुर: जिले के कुसमी थाना के हँसपुर मे ग्रामीण की हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद आरोपी एसडीएम करुण डहरिया को अब पुलिस ने न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद 43वें दिन पुलिस रिमांड पर ले लिया है। (Kusmi SDM Karun Dahariya News) आरोपी एसडीएम ने 15 फरवरी 2026 को हँसपुर गाँव मे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग के शक मे ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर दिया था।
एसडीएम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग के शक में हंसपुर गांव में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया था। करीब 42 दिनों तक न्यायिक रिमांड पर रहने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक यह पुलिस रिमांड बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है और इस दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। (Kusmi SDM Karun Dahariya News) फिलहाल सभी की नजरें इस पूछताछ पर टिकी हैं, जिससे मामले के और भी पहलुओं से पर्दा उठ सकता है।
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना