Bastar Files: नक्सलवाद के अंत की कहानी, ‘बस्तर फाइल्स’ में दिखेगा रेड टेरर का फाइनल चैप्टर, आज रात इतने बजे से देखें सिर्फ IBC24 24 पर

Ads

Bastar Files: नक्सलवाद के अंत की कहानी, ‘बस्तर फाइल्स’ में दिखेगा रेड टेरर का फाइनल चैप्टर, आज रात इतने बजे से देखें सिर्फ IBC24 24 पर

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 01:26 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 01:29 PM IST

Bastar Files | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IBC24 चैनल पर ‘बस्तर फाइल्स’ सीरीज का प्रसारण
  • सीरीज में नक्सल हिंसा, सुरक्षा बलों के ऑपरेशन और स्थानीय जीवन की सच्चाई दिखाई जाएगी

रायपुर: Bastar Files देश के सबसे बड़े संवेदनशील मुद्दे नक्सलवाद अब खत्म होने के कगार पर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय कर दी है। जिसके बाद से लगातार नक्सलवाद पर लगातार प्रहार हो रहा है और अब 31 मार्च को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

Bastar Files इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के नंबर 1 चैनल IBC24 पहली बार नक्सल हिंसा से जुड़े मुद्दे को टीवी स्क्रीन पर दिखाने जा रही हैं। ‘रेड टेरर’ के बी एंड फाइनल चैप्टर को दर्शाती नई टीवी सीरीज ‘बस्तर फाइल्स’ का आज रात 8:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें लंबे संघर्ष, सच्चाई और उसके अंत की कहानी को दिखाया जाएगा।

इस सीरीज में नक्सल प्रभावित इलाकों की जमीनी हकीकत, सुरक्षा बलों के ऑपरेशन, स्थानीय लोगों की परेशानियां और इस हिंसक दौर के पीछे की असल वजहों को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी पूरी तरह रिसर्च पर आधारित है और इसमें वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कई पहलुओं को शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बस्तर फाइल्स’ सीरीज कब शुरू होगी?

यह सीरीज आज रात 8:30 बजे से IBC24 चैनल पर शुरू होगी।

सीरीज में क्या दिखाया जाएगा?

इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी हकीकत, सुरक्षा बलों के ऑपरेशन और स्थानीय लोगों की परेशानियां दिखाई जाएंगी।

नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन क्या है?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की डेडलाइन तय की है।