Bhilai News: बदलेगी भिलाई चरोदा की तस्वीर, निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए 3 करोड़ रुपए

Ads

Bhilai News: बदलेगी भिलाई चरोदा की तस्वीर, निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए 3 करोड़ रुपए Bhilai Charoda's picture will change

  •  
  • Publish Date - July 5, 2023 / 04:26 PM IST,
    Updated On - July 5, 2023 / 04:28 PM IST

Bhilai Charoda's picture will change

भिलाई: Bhilai Charoda’s picture will change जिस भिलाई के नाम पर स्टील प्लांट बना और नया भिलाई शहर बसा उसी पुरानी भिलाई चरोदा निगम को नई पहचान देने अब सिरसा चौक की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। इस चौक के सौंदर्यीकरण में निगम 3 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह राशि स्वीकृत की है।

Read More: Raipur News: टमाटर अदरक के बाद अब बींस बरबटी ने भी दिखाए अपने तेवर, सब्जियों ने भी लगाए शतक और अर्धशतक

Bhilai Charoda’s picture will change नेशनल हाईवे पर बना यह चौराहा कई मामलो में महत्वपूर्ण है। इसलिए निगम प्रशासन ने सौंदर्यीकरण की योजना पर मुहर लगाने से पहले आम जनता से भी चौक के सौंदर्यीकरण पर आइडिया मांगा हैं।  महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि नेशनल हाईवे की वजह से दो हिस्सों में बंटे शहर की खूबसूरती दिखाने इस चौक का चयन किया गया है। काफी पुराने इस चौक को खूबसूरत बनाने के लिए जल्द ही इसकी ड्राइंग डिजाइन तैयार कर ली जाएगी और जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो सकेगा। साथ ही यहां ट्रैफिक भी व्यवस्थित हो सकेगा।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक