Reported By: Komal Dhanesar
,Bhilai Cylinder Blast Video | Photo Credit: AI
भिलाई: Bhilai Cylinder Blast Video दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि धमाके से एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। (Bhilai Cylinder Blast News)
अब घटना सीसीटीवी फुटेज (Bhilai Cylinder Blast CCTV Footage) सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अचानक घर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद अचानक घर में आग उठता दिखाई देता है। धीरे धीरे करके आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लेता है। देखते ही देखते आसपास के इलाके में हड़कंप मच जाता है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि लोग अपने घरों से निकलकर इधर उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
▶️भिलाई: कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट का CCTV आया सामने
▶️सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की हुई थी मौत
▶️2 महिला, पुरुष और बच्चे की हुई थी मौत
▶️घर में आग लगने के बाद हुआ था ब्लास्ट#ChhattisgarhNews #Kumhari #CylinderBlast | Chhattisgarh News | Kumhari Cylinder Blast | #ViralVideo… pic.twitter.com/s8oXGGPDvB— IBC24 News (@IBC24News) May 13, 2026
इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे। (Bhilai Cylinder Blast Case Update) इस दौरान भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को सीएम की ओर से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।
Bhilai Cylinder Blast Case Update: जानकारी के अनुसार, हादसा भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में हुआ हैं। यहां एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय घर के अंदर घर के 4 सदस्य मौजूद थे और चारों की ब्लास्ट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में 2 महिला, 1 पुरुष, और एक बच्ची शामिल है। (Bhilai Cylinder Blast Case Update) सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।